फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्राहक जनसेवा केंद्र से रुपये लेकर फरार आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे से एक दिन पूर्व 1.11 लाख लेकर फरार हुई थी महिला
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद महिला के पास से पुलिस ने बरामद किए 105540 भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे के एक ग्राहक जन सेवा केन्द्र से एक दिन पूर्व 111000 लेकर भागी महिला को बुधवार को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से पुलिस ने 105540 बरामद कर लिया है। दर्ज रिपोर्ट के तहत आरोपी महिला को पुलिस ने न्यायालय भेजा। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बरडीहा निवासी चंद्रकांत मिश्र मगहरा चौराहे पर ग्राहक जन सेवा केंद्र चलाते हैं। मंगलवार को केंद्र पर एक महिला आधार से रुपये निकालने के बहाने पहुंची। संचालक सर्वर डाउन की बात कहकर काउंटर खुला छोड़ बाहर निकल गए। जब वापस लौटे तो देखा काउंटर खुला पड़ा था। शंका होने पर देखा और रुपये मिलान किया तो काउंटर से 111000 गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज में महिला रुपये निकालकर भागते हुए दिखाई दी। संचालक ने तत्काल तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी महिला की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज के जरिए महिला की पहचान हुई है। बुधवार को उसको रामपुर बुजुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 105540 बरामद किया गया है। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रंजू देवी पत्नी उमेश गोड़ उर्फ रिकू गोड़ निवासी रामपुर बुजुर्ग थाना सलेमपुर कोतवाली बताई। दर्ज रिपोर्ट के तहत उसे न्यायालय भेजा गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें