फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इंटरलॉकिंग टाइल कंपनी मालिक से 3.42 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
।अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का मैनेजर बनकर लिए झांसे में
विज्ञापन

-एसपी के आदेश पर 14 माह तक साइबर सेल ने की जांच, अब बोले, स्थानीय थाने में दर्ज कराओ केस
-इंटर लाकिंग ईंट फैक्ट्री मालिक को जालसाज ने लगाया चूना, बैंक मैनेजर की जांच में ठगी की हुई थी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी/लार। अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का मैनेजर बनकर जालसाज ने इंटरलॉकिंग टाइल फैक्ट्री के मालिक से 3.42 लाख की ठगी कर ली। रकम भेजने के बाद जब सीमेंट नहीं आई तो ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी ने साइबर सेल को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। 14 माह तक जांच के नाम पर दौड़ाने के बाद साइबर सेल प्रभारी ने अब स्थानीय थाने में केस दर्ज कराने की बात कही है। पीड़ित ने लार पुलिस को तहरीर दी है।
लार थाना क्षेत्र के हरखौली निवासी मनोज कुमार पांडेय की इंटरलाॅकिंग टाइल बनाने की फैक्ट्री है। अल्ट्राटेक सीमेंट सीधे कंपनी से मंगाने के लिए 14 माह पूर्व गूगल पर कंपनी का नाम सर्च कर मोबाइल नंबर लिया। उक्त मोबाइल नंबर पर इंटरलॉकिंग फैक्ट्री मालिक ने फोन किया तो जालसाज ने फोन रिसीव किया और खुद को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का मैनेजर बताया। 1200 बोरा नॉनट्रेड सीमेंट की डिमांड फैक्ट्री मालिक ने की। जालसाज ने वाट्सएप पर सीमेंट की कोटेशन और बैंक अकाउंट नंबर भेजा। भेजे गए कोटेशन में 285 रुपये प्रति बोरी सीमेंट का रेट बताया। इसके हिसाब से फैक्ट्री मालिक ने 3.42 लाख रुपये 11 अगस्त 2022 को दिए गए बैंक अकाउंट में सेंट्रल बैंक से आरटीजीएस कर दिया। एक सप्ताह तक जब सीमेंट नहीं आया और जालसाज बात करने से कतराने लगा तो फैक्ट्री मालिक सेंट्रल बैंक पहुंचा और रकम भेजने वाले बैंक अकाउंट की जांच कराई। तो मुंबई सेंट्रल के एक व्यक्ति के नाम से अकाउंट होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

ठगी के शिकार हुए फैक्ट्री के मालिक ने 17 अगस्त 2022 को एसपी से शिकायत की। एसपी ने साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। 14 माह तक साइबर सेल की टीम फैक्ट्री मालिक को जांच के नाम पर दौड़ाती रही और इतने दिनों में जालसाज का पता तक नहीं लगा सकी। दो दिन पूर्व फैक्ट्री मालिक जब साइबर सेल पहुंचा तो साइबर सेल के दरोगा ने अपना पल्ला झाड़ते हुए स्थानीय थाने में केस दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन

फैक्ट्री मालिक ने लार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लार इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला पुराना है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें