फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील परिसर की अधिकांश सड़कें बदहाल

Fri, 15 May 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज तहसील परिसर में एसडीएम, तहसीलदार, ग्राम न्यायालय, आपूर्ति आदि के कार्यालय
विज्ञापन



बरहज। तहसील परिसर की अधिकांश सड़कें बदहाल हो गई हैं। सड़क पर अनगिनत गड्ढों के चलते लोगों का राह चलना दुश्वार हो गया है। विभाग की ओर से एक पखवारा पूर्व सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया लेकिन 120 मीटर मुख्य सड़क बनवाकर कार्य रोक दिया गया। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।
तहसील परिसर में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ग्राम न्यायालय, सीओ, आपूर्ति और रजिस्ट्री आदि के कार्यालय हैं। यहां स्थानीय सहित भलुअनी, भागलपुर ब्लाॅक के लोगों की आवाजाही होती है, जबकि परिसर में अधिकारियों के साथ वकील भी रहते हैं। लोगों के अनुसार तहसील परिसर में लोगों की सहूलियत के लिए सड़कों का जाल बिछाया गया है। लेकिन उपेक्षाओं के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 दिन पूर्व नगर पालिका की ओर से परिसर की मुख्य सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया लेकिन करीब 120 मीटर बनाकर छोड़ दिया गया। इस संबंध में एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि नगर पालिका से कुछ कार्य कराया गया है। शेष टूटी सड़कों को भी दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें