भाटपार रानी। ईद के त्योहार पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के अनेक गांवों के गैस उपभोक्ताओं को शुक्रवार को भी गैस नहीं मिल पाई है। इसको लेकर पिछले कई दिनों से उपभोक्ता परेशान रहे हैं।
इससे उनकी ईद की तैयारी प्रभावित तो हुई है, परंतु उनका कहना है कि इसके लिए वे वैकल्पिक व्यवस्था कर त्योहार मनाएंगे।
नगर के गैस उपभोक्ता अल्ताफ खान ने बताया कि उनके गैस की बुकिंग करने पर 8 मार्च को डिलीवरी दिखा रहा था। अगली बुकिंग 4 अप्रैल को दिखा रहा है। इसको लेकर पूरा परिवार काफी परेशान था। परंतु पिता के गैस कनैक्शन पर किसी तरह गैस मिला है। इसी तरह ग्रामीण उपभोक्ताओं में टीकमपार, पुरैना, पहाड़पुर, अहिरौली तिवारी आदि गांवों के मुस्लिम उपभोक्ताओं ने बताया की ईद के नाम पर उनके खाते में सब्सिडी तो आ गई परंतु सिलेंडर का कहीं पता नहीं है। कब उनके नाम पर बुकिंग हो गई उन्हें पता ही नहीं है।
एजेंसी मालिक ने आश्वासन देकर वापस घर भेजा है। अगर सिलेंडर शाम तक नहीं आता है तो वे इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए मजबूर हैं।