फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री राधेश्याम का पुतला फूंका

Tue, 02 Aug 2016 10:26 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा के लोगों ने शहर के सुभाष चौक पर राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : अनूप तिवारी
विज्ञापन
देवरिया। अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा ने मंगलवार को राधेश्याम सिंह का पुलिस दहन किया। उनका कहना था कि विधानसभा सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रदेश सरकार राधेश्याम को जल्द से जल्द बर्खास्त करे। उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


कुर्मी-क्षत्रिय महासभा के लोग मंगलवार को शहर के सुभाष चौक पर एकत्र हुए। यहां पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष रामनगीना सिंह ने कहा कि राधेश्याम सिंह को पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए। उनके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।

अधिवक्ता मनीष सिंह ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में शामिल लोग अपनी हार देखकर बौखला रहे हैं। इसके चलते कानून विरोधी काम के लिए बेवजह दबाव बना रहे हैं। बात अनसुनी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। विजय पटेल और परमेश्वर पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द कार्रवाई करे वर्ना संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन



कौशल पटेल ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को पद पर रहने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करे। बी पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान दुर्गेश पटेल, सीपी सिंह, रामअवध पटेल, रिंकू पटेल, अमरनाथ सिंह, सत्येंद्र पटेल, महेश चौधरी, व्यास सिंह, ब्रजेंद्र, विजय जुआठा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें