देवरिया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों ने दवा दिया और जरूरी परहेज की सलाह दी।
भागलपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आरोग्य मेले में सुबह से मरीज पहुंचने लगे पीएसी में 39 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई। प्रभारी डॉ. रजत कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में बुखार, जुकाम, खांसी के साथ दो गर्भवती महिलाओं की जांच कर दवा दी गई। रात में ठंड और दिन में गर्मी की वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है जिससे लोगों के सेहत पर असर पड़ रहा है। इस दौरान डॉ नूर आयशा, फार्मासिस्ट रमेश, मनोज कुमार, बीपीएम रामकेश यादव मौजूद रहे। मईल प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर हर रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले मे नया स्वास्थ्य केंद्र ठेगंवल दूबे पर डाॅ. शोभनाथ व फर्मासिस्ट डाॅ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने 24 मरीजों को देखा।
जिसमें अधिकांश मरीज बीपी, जुकाम, खांसी व गैस के आए थे। जिनकी जांच कर दवा दी गई। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल में डाॅ. अनिल कुमार प्रजापति व फर्मासिस्ट रमेश चन्द्र ने 32 मरीजों को देखा गया। संवाद