फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फिर मानसून सक्रिय, कल से चार दिन बारिश के आसार

Sat, 18 Jul 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। इसके चलते शनिवार से बृहस्पतिवार तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी।
विज्ञापन

देवरिया-कुशीनगर समेत गोरखपुर मंडल में 19 से 22 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा और वज्रपात की भी आशंका है। इसको देखते हुए आपदा विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग की तरफ से जारी विशेष बुलेटिन में बताया गया है कि उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव क्षेत्र बीते 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और संलग्न झारखंड व उत्तरी ओडिशा के आसपास मध्य क्षोभ मंडल तक फैल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निम्न दबाव क्षेत्र के आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तरोतर कमजोर होते हुए उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ने के कारण मानसून सक्रियता में वृद्धि हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को हल्की बारिश होगी। इसके बाद रविवार से बुधवार तक चार दिन देवरिया समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें