फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुरौली में दो बंदरों ने तीन दिन में 12 को काटा

Thu, 30 May 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन


पैकोली। सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली में दो बंदर छतों व बरामदे में सो रहे लोगों पर भोर में हमला कर काट कर लहूलुहान कर दे रहे हैं। तीन दिनों में अबतक दर्जनों लोगों को काट कर लहूलुहान कर चुके हैं। सभी का मेडिकल काॅलेज देवरिया में इलाज कराया जा रहा है। कुछ इंजेक्शन के लिए घायलों को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज जाना पड़ रहा है। बंदरों के खौफ से लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। इन बंदरों की जोड़ी इस भीषण गर्मी में लोगों के ऊपर आफत बना हुई है। कुछ दिन पूर्व गांव वालों ने चंदा इकट्ठा कर सत्तर से अधिक बंदर रेस्क्यू कराए थे।
सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली पैकौली में काले बंदरों का बहुत बड़ा समूह रहता था। आसपास के दर्जनों गांवों में के लोग बंदरों के आतंक से प्रभावित थे। लोगों की छतों पर टंकी, गेहूं, सब्जी की खेती, फल समेत कुछ भी बंदरों की वजह से बच नहीं पाता था। छतों से धकेलने को कारण कई लोगों की मृत्यु तक हो चुकी है तो कई घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों ने चंदा इकट्ठा कर कुछ माह पूर्व सत्तर से अधिक बंदरों को रेस्क्यू करवाया था। दो बड़े बंदर पकड़ में नहीं आए। बढ़ती गर्मी की वजह से ये बंदर आक्रामक हो गए हैं। पिछले तीन दिनों में सुरौली में दर्जन भर लोगों को काट कर लहूलुहान कर दिया है।
सोमवार की सुबह संजना शाही, भोलू शाही, आजम, विमला शाही, बाबूराम चौरसिया, चन्दभूषण बरनवाल को काट कर लहूलुहान कर दिया। मंगलवार को आबिद अंसारी समेत दो अन्य लोगों को काट दिया। बुधवार को विनोद विश्वकर्मा, ढेंड़ी कुशवाहा को काट लिया। सभी का देवरिया मेडिकल काॅलेज में इलाज हो रहा है। कुछ इंजेक्शन के लिए गोरखपुर मेडिकल काॅलेज जाना पड़ रहा है। ये बंदर छतों पर सो रहे लोगों पर भोर में चार से पांच बजे के बीच हमला कर रहे हैं। बंदरों के खौफ का आलम यह है कि लोग छतों व बरामदे में सोना बंद कर दिया हैं। भीषण गर्मी में लोग अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं।

कोट
बंदरों के पकड़ने का काम अब ग्राम सभा के जिम्मे आ गया है। ग्राम प्रधान के सहयोग मांगने पर हम लोग कांट्रेक्टर उपलब्ध करा देते हैं और कोई हादसा न हो इसलिए स्टाफ की ड्यूटी लगाकर बंदर पकड़वाने में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन

-अनुपमा मौर्या, वन क्षेत्राधिकारी, देवरिया सदर

कोट
एक साल पहले गांव से बंदर पकड़ने वाली टीम को बुलाकर कई दर्जन बंदरों को पकड़कर जंगल छुड़वाया गया था। फिर दो-तीन बंदर गर्मी की वजह से खूंखार हो गए हैं, जो लोगों को काट रहे हैं। जल्दी ही व्यवस्था बनाकर बंदर पकड़ने वाली टीम को बुलाकर जंगल में छुड़वा दिया जाएगा।
-इदरीस अंसारी, ग्राम प्रधान, सुरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें