फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंदरों ने हमला कर राजगीर को किया लहूलुहान

Sat, 06 Sep 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार/बखरा। शुक्रवार को नगर क्षेत्र के सिनेमा रोड पर भवन निर्माण काम में लगे 35 वर्षीय राजगीर को बंदरों ने काटकर लहूलुहान कर दिया। सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद गंभीर रूप से जख्मी राजगीर को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, देवकुआं लगड़ी निवासी राजगीर विनोद कुमार शुक्रवार की सुबह कस्बे के वार्ड संख्या दो सिनेमा रोड पर भवन निर्माण में लगा था। बगल से गुजर रहे बंदरों के एक झुंड ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। दाहिने पैर, बाएं हाथ, पीठ-पेट पर काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार मद्धेशिया ने बताया कि बंदरों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें