फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लोटे में फंसा बंदर का सिर, पूरे दिन परेशान रहे लोग

Sun, 25 Feb 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के सतरांव गांव में बंदर के सिर में फंसा लोटा   स्रोत जागरुक पाठक
विज्ञापन
फोटो समाचार-25डीईओ 139
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के सतरांव गांव में रविवार को एक बंदर के सिर में लोटा फंस गया। लोटा फंसा होने के कारण बंदर उछल-कूद मचाने लगा। लोगों के प्रयास के बाद भी उसके सिर से लोटा नहीं निकल सका है।
सतरांव गांव के मध्य स्थित सतेंद्र सिंह के घर में छत के रास्ते एक बंदर घुस गया। लोगों के अनुसार, वह आंगन में बाॅल्टी से खेलने लगा। इसी बीच उसमें रखे लोटा में उसका सिर फंस गया। इससे वह परेशान हो गया। उसके सिर में लोटा फंसा देखकर घर में अन्य साथी बंदर भी आ गए। इससे घर में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बंदर भागकर छत पर पहुंच गए। पूरे दिन बंदर के सिर से लोटा नहीं निकल सका था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें