फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नरहरि महाराज की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Sun, 25 Feb 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जिला सोनार समाज के लोगो ने निकाला भव्य शोभा यात्रा।संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शोभा यात्रा में शामिल शिव-पार्वती व राधा-कृष्ण की झांकी रही आकर्षण की केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला एवं नगर सोनार समाज देवरिया के तत्वावधान में रविवार को संत श्री नरहरि महाराज की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आराध्य संत श्री नरहरि महाराज के प्रति आस्था से सराबोर सोनार समाज की महिलाओं, पुरुषों और विभिन्न राजनैतिक दल के जन प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
सोनार समाज समाज के जिलाध्यक्ष राजू वर्मा, नगर अध्यक्ष संजू सोनी और संरक्षकगण रमेश वर्मा, कैलाश वर्मा, शंखपाल वर्मा, श्यामसुंदर वर्मा, तथा समाज के अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में शहर के टाउनहॉल से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के टाउनहॉल से मालवीय रोड, अंसारी रोड, सिविल लाइंस, कचहरी चौराहा, राघव नगर होते हुए वापस सिविल लाइंस में समाप्त हुई।
विज्ञापन

भक्तिमय गीतों से सराबोर शोभायात्रा में आगे-आगे हाथी घोड़े, उनके पीछे डीजे एवं शिव-पार्वती, राधा-किशन की झांकी एवं भक्तिमय संगीत, ढोल नगाड़े से सुसज्जित था। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं ने लाल व पीले रंग की साड़ी तथा पुरुषों ने पीले रंग का कुर्ता पायजामा और लाल रंग की पगड़ी पहन रखी थी। बीच-बीच में संत श्री नरहरि महाराज और शिवराज सोनार के जयघोष होता रहा।
पूर्व विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज वर्मा, अविनाश कुमार सिंह, डॉ. रणधीर सिंह, दीपक वर्मा, राजकुमार सोनी, पंकज वर्मा, सभासद प्रियंका वर्मा, विजेंद्र वर्मा, हरेंद्र वर्मा व शुभम वर्मा, सलेमपुर से राकेश वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

सुभाष चौक पर, भाजपा नगर इकाई देवरिया, राघव नगर में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, रोटेरियन कपिल सोनी, अमित ने पुष्प वर्षा और जलपान करा कर शोभायात्रा का स्वागत किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें