फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंदर ने तीन लोगों को काटकर किया जख्मी, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव में बंदरों के आतंक से लोग दहशत में हैं। बृहस्पतिवार को एक बंदर ने अलग-अलग गांव के कई लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पर कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत नारायणपुर के रहने वाले मेहताब (24) अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी अचानक बंदर ने उनके ऊपर हमला कर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, मठिया महावल निवासी तवरुन खातून दोपहर में खेत की तरफ से लौट रही थीं, रस्ते में बंदर ने उनके ऊपर हमला कर जख्मी कर दिया। इसी तरह नरहरपट्टी गांव के सूर्यभान (55) अपने दरवाजे पर खड़े थे कि पीछे से बंदर ने उनके ऊपर हमला कर काट लिया। बंदर के हमले से लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से बंदर को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

रेंजर अनुपमा मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जल्दी ही बंदर को पकड़वा कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें