फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परिचालक के खाते से जालसाज ने उड़ाए रुपये

Thu, 09 May 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिटिया के शादी के लिए सामान खरीदने गए थे देवरिया, बैंक के जिम्मेदारों ने बताया खाते में नहीं है रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के टीकर गांव निवासी और परिचालक गफ्फार के देवरिया के एक बैंक के खाते से जालसाज द्वारा रुपये उड़ा देने का मामला सामने आया है। खाता से पैसा गायब होने की जानकारी होने पर परिचालक के होश फाख्ता हो गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम देवरिया पर इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

बस परिचालक गफ्फार अपनी बिटिया सायरा खातून की शादी नवलपुर के डोलछपरा गांव में तय की है। 21 मई को जिसकी शादी होनी है। बिटिया की शादी सन्निकट होने और सामानों की खरीदारी के लिए वह बरहज बस स्टेशन के एक एटीएम से चार मई को पैसा निकालने गए थे। लोगों के अनुसार, उन्होंने तीन बार में 1000, 9900, 9900 रुपये निकाला। जबकि छह मई को देवरिया में सामान की खरीदारी के लिए सेंट्रल बैंक के खाते से रुपये निकालने गए। लेकिन बैंक के जिम्मेदारों ने खाता में पैसा नहीं होना बताया। खाता में पैसा नहीं होने की जानकारी होने पर गफ्फार के होश उड़ गए। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें