फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला के खाते से 27,500 रुपये उड़ाए

Mon, 14 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बिजौली भैया गांव की रमिता यादव पत्नी संदीप यादव के बैंक के खाते से सोमवार को जालसाज ने 27500 रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकालने की जानकारी होने पर महिला रोने लगी लगी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी है। बिजौली भैया गांव की रमिता यादव का नगर स्थित केनरा बैंक की शाखा में खाता है। उसने बताया कि जरूरी कार्य के लिए वह रुपये निकालने बरहज गई हुई थी। वहां पहले से मौजूद एक शख्स ने सहयोग करने के बहाने उसे झांसे में ले लिया। पीड़िता का कहना है कि इसी बीच शख्स ने महिला का एटीएम कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन

एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर महिला घर जा रही थी। इसी बीच उसके खाते से रुपये निकाले जाने का संदेश आने लगा। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि साइबर सेल का मामला है। जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें