देवरिया। 500-1000 के नोट बदलने के लिए मारामारी के हालात के बीच वित्त मंत्रालय ने आम-जन तक पहुंचाने के लिए होर्डिंग का सहारा लिया है। सोशल मीडिया पर सरकार के कदम की सराहना और आलोचना हो रही है। पहचान पत्र के जरिए पुुराने नोट बदलने का दावा किया गया है। होर्डिंग में एक वर्किंग वुमन अपने हाथों में फाइल लिए मुस्करा रही है। बैंक और डाकघर में मनी एक्सचेंज का ऑफर 30 दिसंबर तक है।
नरेंद्र मोदी ने कालाधन और भ्रष्टाचार पर रोक के लिए आठ नवंबर की रात को 500-1000 रुपये के नोट को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके चलते जिले के शहर और देहात इलाके के बैंकों में मनी एक्सचेंज के लिए आपाधापी मच गई है।
हाल-फिलहाल एक व्यक्ति का 4500 रुपये एक्सचेंज हो रहा है। सरकार के कदम की सराहना और आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया समेत अन्य प्रचार माध्यमों से जवाब देने के लिए वित्त मंत्रालय आगे आया है। जिले के सिविल लाइंस में मंगलवार को पेट्रोल पंप समेत अन्य स्थलों पर होर्डिंग लगाए गए हैं। इसमें पीएम मोदी की तस्वीर है।
एक वर्किंग वुमन मुस्करा रही है। उसके हाथों में फाइल हैं। वित्त मंत्रालय ने होर्डिंग में अपील की है कि ईमानदार न घबराएं। सुरक्षित अपना पैसा पाएं, जैसे अल्फाज लिखे हैं। वित्त मंत्रालय का दावा है कि पहचान पत्र दिखा कर निर्धारित अवधि तक बैंक और डाकघर में 500-1000 रुपये के पुुराने नोट बदल सकते हैं।