फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑटो सेक्टर में मनी दीवाली...वाहनों की बिक्री 40% तक बढ़ी

Wed, 01 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटवलिया ​स्थित शोरूम पर बाइक खरीदते ग्राहक।  संवाद 
विज्ञापन
देवरिया। उद्यमियों के लिए इस बार नवरात्र खास रहा। जीएसटी की दरों में हुई कमी से वाहनों की बिक्री में उछाल आया है। विगत एक माह के मुकाबले बिक्री 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। वहीं पिछले वर्ष के मुकाबले अलग-अलग शोरूम के व्यवसाय में 10 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई। इससे बाजार में उत्साह है। केंद्र सरकार ने बिक्री व सेवा कर की दरों में 22 सितंबर से व्यापक कटौती का एलान किया था। इसके चलते पिछले एक महीने से बिक्री करीब-करीब रुक गई थी। संभावित ग्राहकों ने खरीददारी को जीएसटी घटने तक टाल दिया था।
विज्ञापन

इसके चलते 21 सितंबर तक किसी ने चार तो कोई डीलर दस वाहन ही बेच पाए। 22 सितंबर को जीएसटी की नई दरें लागू होने के साथ बिक्री में तेजी आई। पुरवां के पास एक चार पहिया वाहन के डीलर ने एक ही दिन में 30 गाड़ियां बेच दी।
इसके पास ही एक विदेशी कंपनी के शोरूम में बाइक की बिक्री में करीब 10 गुना की वृद्धि दर्ज हुई। यह तेजी नवरात्र के नौ दिनों में बरकार रही। 30 सितंबर को नवरात्र के अंतिम दिन तक पुरवां के उक्त डीलर ने 140 वाहन बेचे। पास के एक कंपनी के बाइक शोरूम में 265 वाहन बिके।
विज्ञापन

यह संख्या विगत वर्ष के नवरात्र करीब चार गुना रही। वहीं पुरवां में ही एक अन्य कंपनी के बाइक शोरूम के डीलर ने 200 वाहन बेच दिए। पिछले वर्ष शारदीय नवरात्र में इस डीलर ने 120 वाहन ही बेचे थे। यह वृद्धि 60 प्रतिशत के करीब रही। बाइक कंपनी और मार्केट लीडर मानी जाने वाली बाइक के शहर के दो शोरूम में पिछले वर्ष नवरात्र के मुकाबले 150 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
हालांकि पिछले एक महीने में इस शोरूम में बिक्री काफी कम रही। भटवलिया स्थित एक बाइक के शोरूम में पिछले नवरात्र से इस साल 10 प्रतिशत अधिक बाइक बिकी। पिछले वर्ष यहां 90 बाइक बिकीं थी। इस साल 120 बाइक की बिक्री हुई। एक कंपनी के गोरखपुर रोड स्थित कार के शोरूम में नवरात्र में 38 गाड़ियां बिकीं। वहीं हाटा रोड स्थित एक कार शोरूम के डीलर ने 35 गाड़ियां बेच दिया। इन दोनों शोरूम में पिछले वर्ष के मुकाबले बिक्री में वृद्धि दर 10 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें