फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज

Sat, 02 Mar 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के पोखरभिंडा लाल में दो दिन पूर्व हुई मारपीट में कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारने-पीटने तथा जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। घर में घुसकर मारपीट व हत्या का प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा लाला गांव में अशोक सिंह पुत्र राम प्रसाद को गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने लगे। महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगे। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने पर उक्त लोगों ने गाली देते हुए मारा-पीटा तथा जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर सोनू गुप्ता, राजन गुप्ता, रंजन गुप्ता तथा राम नगीना गुप्ता के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें