फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाहों के हश्र से सीख हासिल करें मोदी: आप

Mon, 27 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने विधायकों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने विधायकों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के पीछे भाजपा की साजिश है। नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाहों के हश्र से सीख लेने की बात कही। 
विज्ञापन


नगर संयोजक लल्लन जायसवाल और जिला प्रवक्ता अवधेश यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता सोमवार को दिन में 11 बजे सुभाष चौक पर एकत्र हुए। पार्टी नेताओं का कहना था कि केंद्र की भाजपा सरकार दो तरह के कानून का पालन कर रही है। अपनों पर करम और गैरों पर सितम...। राजस्थान में भाजपा के एक केबिनेट मंत्री पर बलात्कार का केस दर्ज है, लेकिन गिरफ्तार करने से राजस्थान पुलिस कतरा रही है।  उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और अन्य विधायक की गिरफ्तारी के पीछे एक गहरी साजिश है। इस दौरान सुभाष यादव, हौसिला मणि, कृष्ण देव सिंह, सत्याग्रह सरोज, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें