फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार कर रहे मोदी : रमापति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा चला रही संपर्क अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे संपर्क अभियान के तहत सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने बुधवार को पथरदेवा विधानसभा के पहाड़पुर, महुआडीह और धनौती में लोगों से घर-घर जाकर संपर्क किया। कहा कि सरकार सब तक पहुंचे, सबका विकास हो, इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल में बहुत सारा काम किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया का आह्वान रंग ला रहा है। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन और विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व में नया भारत वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि व संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय व एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष उमेश मल्ल, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय, राधेश्याम शुक्ला, कमलेश पांडेय, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, अखिलेश्वर राय, अमित सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें