फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम लहर पर भी भारी पड़ा मोदी मैजिक

Sat, 11 Mar 2017 10:43 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पथरदेवा से भाजपा के विजयी प्रत्याशी सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। विधानसभा चुनाव की मतगणना के परिणाम आते ही जनपद भाजपामय हो गया। 1991 के रामलहर पर मोदी लहर भारी पड़ा। राममंदिर आंदोलन में जनपद के मतदाताओं ने सात में पांच सीट दिया था। इस बार पार्टी को सात में छह सीटों पर जीत दिलाई। 1991 के चुनाव से पहले भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवानी ने राम मंदिर के साथ रथ निकाला।
विज्ञापन


उस समय रामलहर की नाव पर सवार होकर भाजपा ने प्रदेश में चुनाव लड़ा। भाजपा को कसया से सूर्य प्रताप शाही, गौरीबाजार से श्रीनिवास मणि, रुद्रपुर से जय प्रकाश निषाद, देवरिया सदर से रविंद्र प्रताप मल्ल और बरहज से दुर्गा प्रसाद मिश्र को जीत मिली थी। उस समय भाटपाररानी से जनता दल से हरिवंश सहाय और सलेमपुर से स्वामीनाथ यादव जीते थे।

2017 के चुनाव में भाजपा के पथरदेवा से सूर्य प्रताप शाही, रामपुर कारखाना से कमलेश शुक्ल, देवरिया सदर से जन्मेजय सिंह, रुद्रपुर से  जय प्रकाश निषाद, बरहज से सुरेश तिवारी और सलेमपुर से काली प्रसाद को जीत मिली। भाजपा को पहली बार जनपद में छह सीटों पर कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें