फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी मैजिक : काला चश्मा लगाकर डांस कर रहे बराती

Tue, 25 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर की एक बारात में काला चश्मा लगाकर सिर की पगड़ी घूमाकर थिरकते बारातीफोटो संवाद - फोटो : आरोग्य मेले में बुजुर्ग की जांच करते डॉक्टर पवन।
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी वहां के चुनावी माहौल का असर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सबसे अधिक दिवानगी बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लहराए गए गमछे को लेकर है।
विज्ञापन

बरात गए युवा मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह के स्टाइल में काला चश्मा लगाकर डांस करते हैं और मोदी स्टाइल में गमछा लहरा रहे हैं।
मैरिज हॉल में पहुंचने के दौरान युवा बराती काला चश्मा लगाकर गमछा घुमा लहराकर डांस कर रहे हैं। रुद्रपुर में बरात में पंचायत सीरीज की झलक भी दिख रही है। नौजवान दरवाजे पर बरात पहुंचने के बाद जमकर चश्मा डांस कर रहे हैं। पंचायत सीरीज में प्रधान की जीत पर विधायक के काला चश्मा हिलाकर डांस करने के तर्ज पर भी बराती द्वारपूजा में चश्मा हिलाकर नाच रहे हैं।
एक मैरिज हॉल के मालिक दिलीप जायसवाल ने बताया कि बिहार चुनाव के बाद बरातियों के डांस की अदा बदल गई है। अब युवा बराती काला चश्मा पहनकर झूम रहे हैं।
वे अपने सिर की पगड़ी उतारकर प्रधानमंत्री मोदी के स्टाइल में खूब घुमा रहे हैं। कपड़ा दुकानदार महेश सिंह ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी बिहार के चुनाव में गमछा घुमाकर जनता का अभिवादन किए, युवाओं में गमछे का चलन बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार सहालग में गमछे की खूब बिक्री हो रही है। इस साल फेटा और गमछा अधिक बिक रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें