फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मॉक ड्रिल से आज परखी जाएगी कोविड की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉक ड्रिल से आज परखी जाएगी कोविड की तैयारी
विज्ञापन

पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए पांच एसीएमओ को नोडल अधिकारी बनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड से निपटने को लेकर की गईं तैयारियों को मंगलवार को जनपद के पांच अस्पतालों में मॉक ड्रिल के जरिए परखा जाएगा। इसके लिए पांच एसीएमओ को अलग-अलग अस्पतालों के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश झा मेडिकल कॉलेज में तैयारियों का जायजा लेंगे। कोविड को लेकर शासन व प्रशासन गंभीर है। इसके लिए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को जनपद की समीक्षा बैठक में मॉक ड्रिल के जरिए तैयारियों को परखने के निर्देश दिए थे। इसके तहत मेडिकल कॉलेज तथा चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड वार्ड स्थापित किए गए हैं।
सीएमओ ने हर अस्पताल के लिए एसीएमओ को जिम्मेदारी है ताकि मॉक ड्रिल के जरिए तैयारी में कमी मिलने पर समय रहते उसे दूर किया जा सके। सीएमओ ने सीएचसी रुद्रपुर का नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. संजय चंद, सीएचसी लार का डॉ. बीपी सिंह, सीएचसी पिपरा दौला कदम का विनय प्रकाश पांडेय, सीएचसी गौरीबाजार का डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी तथा मेडिकल कॉलेज का नोडल अधिकारी पीएन कन्नौजिया को बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज में सीएमओ भी प्रभारी सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

इन्हें परखा जाएगा
देवरिया। कोविड को लेकर की चिकित्सालयों में की गई तैयारियों की मॉक ड्रिल से समीक्षा की जाएगी। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट तथा ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की क्रियाशीलता जांची जाएगी। इसके अलावा वेंटिलेटर की उपलब्धता तथा उसकी क्रियाशीलता परखी जाएगी। वहीं, कोविड प्रबंधन के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक्स औषधियों, आईवीफ्लूइड, उपकरणों के साथ प्रयोग में होने वाले पेरिफेरल्स आदि तथा मानव संसाधन की उपलब्धता व विद्युत आपूर्ति की जांच की जाएगी। मॉक ड्रिल के दौरान कमियां मिलने पर उससे तत्काल पूरा कर चिकित्सालय को शत-प्रतिशत क्रियाशीलता की स्थिति में लाया जाएगा। मॉक ड्रिल के माध्यम से सभी स्थानों के डेटा को भारत सरकार के कोविड पोर्टल पर जिला सर्विलांस यूनिट द्वारा अपलोड किया जाएगा।
ये हैं मेडिकल कॉलेज में इंतजामात
देवरिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में कोविड को लेकर तैयारी की गई है। यहां कुल वेंटिलेटर व ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर 50-50 है। बाईपैप, सीपैप, एचएएफएनसी पांच-पांच हैं। इसके अलावा एक हजार लीटर प्रति मिनट की क्षमता के तीन ऑक्सीजन प्लांट हैं। तीस बेड का वार्ड बनाया गया है। इसमें दस-दस बेड कीआईसीयू व एचडीयू तथा दस बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

940 को लगाई गई एहतियाती डोज
देवरिया। जनपद में कोविड वैक्सीनेशन भी बढ़ा है। सोमवार को सत्रह केंद्रों पर 1010 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगावाई। इसमें 940 लोगों ने एहतियाती डोज लगवाई है। अब तक 33,01,749 टीका लगा है। वहीं, सोमवार कोविड के लक्षण वाले संभावित 466 की जांच की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें