एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप से बचना सिखाया
देवरिया। सेंट्रल एकेडमी में एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप पर आधारित मेगा मॉकड्रिल ‘सकुशलम’ का आयोजन किया। इसमें आकस्मिक तौर पर होने वाली घटना से निपटने के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। भूकंप से बचाव का पूर्वाभ्यास किया। बड़ी इमारतों में घिरे लोगों को निकालने, घायलों के आकस्मिक उपचार व अग्निशमन वाहन और फायर सिलिंडर के माध्यम से आग पर काबू पाने के तौर-तरीकों का प्रदर्शन किया गया।
डीएम अमित किशोर ने कहा कि यह अभ्यास का कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने और उनके दायित्वों से अवगत कराने के लिए है। हादसा कभी भी हो सकता है। हमें छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए। हमारी तैयारी ही आपात में काम आती है। इस तरह के कार्यक्रमों से आकस्मिक स्थिति में लोगों को सुरक्षित बचाया जा सकता है।
उन्होंने एनडीआरएफ के कमांडर पीएल शर्मा से इस तरह के कार्यक्रम सभी तहसीलों में आयोजित कराने को कहा। इस दौरान कैप्टन डीपी चंद्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, प्रधानाचार्य प्रतिमा मिश्रा, मुख्य अग्निशन अधिकारी एसएस राय, जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी संतोष राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, सीवीओ डॉ.विकास साठे, सीएमएस आनंद मोहन वर्मा, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, मैत्रेयी मिश्रा, फिल्ड कोआर्डिनेटर बृजेश कुमार पांडेय, बिजय प्रताप सिंह, सुमन पांडेय, अजीत तिवारी, पिंटू लाल, जावेद आलम शेख आदि मौजूद रहे।