फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लुटेरों को पकड़ा

Sat, 11 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
मोबाइल के दो युवक लुटेरे पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर,  पिड़रा मार्ग पर लूट को अंजाम देकर भाग रहे दो लुटेरों को राहगीर युवकों ने साहस दिखाकर दबोच लिया।
विज्ञापन

उन्होंने उनकी जमकर पिटाई की। उनके पास से एक बिना नंबर की संदिग्ध गाड़ी मिली है।
पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना सुबह 9.30 बजे की है।

रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सिलहटा गांव के श्रीराम यादव के बेटे महेश का मोबाइल फोन लूट लिया। उन्होंने महेश को धमका कर उसका मोबाइल छीन लिया।
मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाश मझने नाला पुल के पास मांगा कोड़र की एक महिला से मोबाइल लूटने के लिए रुके। उस समय महिला धर्मवाती अपने दामाद हरिश्चंद के साथ रुद्रपुर की ओर बाइक से आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के पास बाइक खराब होने से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने लगे हाथ महिला से भी मोबाइल छीन ली। इस दौरान सिलहटा में लूट का शिकार हुआ युवक उनका पीछा करते पहुंच गया। वहीं पुल पर रियाज बना रहे युवकों ने उन्हें दौड़ा लिया। युवकों की भीड़ देख दोनों बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे। राहगीर युवकों ने उनकी बाइक पुल के नीचे गिरा दी। दोनों को दौड़कर दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश मदनपुर और रुद्रपुर कस्बे के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बदमाशों के पास से बरामद बाइक का नंबर नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार बाइक संदिग्ध लग रही है। इस बाबत एसएसआई भरत राय ने कहा कि दोनों संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें