फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोबाइल हैक कर खाते से रुपये उड़ाए

Sun, 18 Oct 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। सझवार गांव निवासी एक शख्स का मोबाइल हैक कर जालसाजों ने खाते से 98,888 रुपये निकाल लिए। मोबाइल बंद होने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने बैंक पहुंचकर खाता लॉक कराया और 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। सझवार गांव के विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद उनका मोबाइल काम करना बंद हो गया। फोन फॉर्मेट कराने के दौरान खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई। वह स्टेशन रोड स्थित पीएनबी की शाखा पहुंचे, जहां पता चला कि चेन्नई के किसी शख्स ने खाते से रकम निकाली है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि साइबर सेल में शिकायती पत्र मिला है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें