देवरिया। जिला अस्पताल के महिला वार्ड में रविवार को लोगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल चुराते समय चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव के रहने वाले वृजभूषण कुशवाहा की मां बुधिया देवी जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं। युवक बेड के पास मोबाइल चार्ज में लगाकर भोजन कर रहा था। एक युवक बेड के पास पहुंच कर मोबाइल चुरा कर भागने लगा। आसपास के लोगों ने उसे भागते हुए देख लिया। चोर-चोर कहकर शोर मचाकर उसका पीछा कर पकड़ लिया। अस्पताल में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड उसे अपने साथ इमरजेंसी में ले गए। सूचना पर पहुुंची डायल 100 पुलिस ने युवक को अपने साथ ले गई। युवक ने पूछताछ में अपना नाम अनिश पुत्र कमरुद्दीन अंसारी निवासी रामनाथ देवरिया बताया। उसके पास से तीन मोबाइल और पर्स बरामद हुआ। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।