फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू ट्यूब पर मतदान का लाइव प्रसारण

Thu, 03 Mar 2016 12:09 AM IST
विश्व विजय त्रिपाठी/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में इस बार मतदान का लाइव टेलीकास्ट यू ट्यूब के जरिए कर रहा है। आयोग प्रदेश के 28 सीटों पर तीन मार्च को होने वाले मतदान का वेब प्रसारण कराएगा।इसके लिए सभी मतदान स्थलों पर वेब कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा मतदान स्थल की वीडियोग्राफी भी होगी। इसे मतदान स्थल के बाहर बड़े टीवी स्क्रीन पर केबल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एमएलसी चुनाव के जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे पत्र में मतदान के दिन वेबकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में तकनीकी समिति का गठन किया गया है। तकनीकी समिति में एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और बीएसएनएल के एक प्रतिनिधि को रखा गया है।एसडीएम राकेश सिंह ने बताया कि मतदान स्थल पर वेब कैमरा लगा दिया गया है। इस कैमरे से पोलिंग बूथ की समस्त गतिविधियों को एनआईसी और चुनाव आयोग के वेबसाइट पर प्रसारित की जाएगा।आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थल की वेब कास्टिंग के दौरान मतदान और मतपत्रों की गोपनीयता भंग नहीं की जाएगी।वेब कैमरे से ली गई तस्वीरें यू ट्यूब पर अपलोड की जाएंगी। इंटरनेट की सुविधा पहले से मौजूद होने से मतदान की वेब कास्टिंग के लिए अलग से इंटरनेट का उपयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें