फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एमएलसी ने विधान परिषद में उठाए रुद्रपुर की तीन अहम समस्या

Fri, 15 Aug 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने 14 अगस्त 2025 को सदन में देवरिया जनपद से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को उठाते हुए तत्काल समाधान की मांग की। उन्होंने रुद्रपुर, पचलड़ी, नारायनपुर, सरांव, मदनपुर तथा सीएचसी रुद्रपुर के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन की तत्काल उपलब्धता की मांग की। बताया कि पुरानी एक्स-रे मशीन से खराब फिल्म आता हैं। अल्ट्रासाउंड न होने के कारण गरीब मरीजों को महंगे दामों पर जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

एमएलसी ने डढ़िया छपरा तटबंध को अधूरा पड़े खड़ंजा कार्य को पूरा कराने और रुद्रपुर–करहकोल मार्ग पर गोर्रा नदी के ऊपर पिड़रा गांव में बने पुल एप्रोच की चौड़ाई बढ़ाने की मांग की। पिंडरा पुल पर एप्रोच धसने से हर साल आवागमन बाधित हो रहा। इस पुल से होकर गोरखपुर और बनारस का रास्ता आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ये तीनों समस्याएं सीधे तौर पर आम जनता के जीवन से जुड़ी हैं, इसलिए सरकार को प्राथमिकता के आधार पर इनका समाधान करना चाहिए। उन्होंने सदन से आग्रह किया कि इन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें