पीड़ित परिवार को विधायक ने दी आर्थिक मदद
सोहनपुर/बनकटा। सोहनपुर गांव के गोरया टोला में शार्ट सर्किट से लगी आग से हुए नुकसान का क्षेत्रीय विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने मंगलवार को मुआयना किया। विधायक ने आग की घटना में अपना कुल जमा पूंजी गवांने वाले पीड़ित कविलास राजभर को आर्थिक मदद भी दी।
सोमवार को शार्ट सर्किट से कविलास की पांच झोपड़ियां जल गई थीं। कविलास का परिवार गांव के एक व्यक्ति के घर में शरण ले रखा है। मंगलवार की सुबह पहुंचे विधायक ने कविलास और उनके परिवार को सांत्वना दी और सरकारी आवास समेत अन्य लाभ दिलाने में मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने परिवार को तत्काल 10 हजार रुपये की मदद भी की। इस दौरान विनोद पांडेय, हरिओम दूबे, रमेश कुशवाहा, मुन्ना पांडेय, विनोद यादव, शहाबुद्दीन अंसारी, युगुल सिंह, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।