फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एमके स्पोर्ट्स देवरिया ने स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया रेड को 3-1 से हराया

विज्ञापन
खेल दिवस पर स्टेडियम में हॉकी खेलते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में शनिवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग की जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में एमके स्पोर्ट्स देवरिया ने स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया रेड को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला सेमीफाइनल स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड और सलेमपुर स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड ने सलेमपुर स्पोर्ट्स एकेडमी को 3-0 से हराया। टीम की ओर से अरिंदम सैनी ने पांचवें, आदित्य सैनी ने नौवें और आदर्श पांडेय ने 15वें मिनट में एक-एक गोल किया।
दूसरे सेमीफाइनल में ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज और एमके स्पोर्ट्स देवरिया आमने-सामने रहे। एमके स्पोर्ट्स देवरिया ने पेनाल्टी स्ट्रोक में ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज को 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम की ओर से हिमांशु शर्मा, गुरु, अर्पित और बलराम ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

फाइनल में एमके स्पोर्ट्स देवरिया ने स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया रेड को 3-1 से पराजित किया। एमके स्पोर्ट्स की ओर से गुरु चौरसिया, आलोक और अर्पित ने एक-एक गोल किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया रेड की ओर से अरिंदम ने एकमात्र गोल किया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि संजय केडिया को एथलेटिक्स प्रशिक्षक पूजा सिंह ने बैज लगाया। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव और हॉकी देवरिया के सचिव मोहम्मद अकरम ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश चंद्र सिंह, हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद, हैंडबॉल प्रशिक्षक दिवाकर मणि त्रिपाठी, लालू सिंह यादव, अवधेश यादव, पूजा सिंह, प्रवीण कुमार, डॉ. डीके पांडेय, अशोक कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें