फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्रुप डी में नौकरी के नाम पर गड़बड़झाला, 14.40 लाख की जालसाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने 14.40 लाख रुपए करीब पांच युवकों से ले लिया। नौकरी नहीं मिलने पर जब युवकों ने दबाव बनाया तो उक्त व्यक्ति ने तीन युवकों 25 हजार व 25 हजार करके 75 हजार वापस कर दिए। युवकों ने जब पुलिस की मदद ली तो पुलिस ने अपनी पहली रिपोर्ट में जालसाज से एक समय लिया पैसे वापसी का। इसके सात माह बाद पुलिस ने अपनी दूसरी रिपोर्ट में जालसाजी का शिकार एक युवक से जालसाज का जमीनी विवाद दिखा मामले की लीपापोती करने में जुट गया। इसकी जानकारी जब पीड़ित को हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

सुरौली के जद्दू परसिया निवासी मनीष प्रसाद, हरीश प्रसाद पुत्र हरिलाल प्रसाद, रामरेखा कुशवाहा, रणविजय चौधरी व गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र भुजौली कला गांव निवासी संगम कुमार से ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के लिए शहर के देवरिया खास निवासी पीयूष कुुुुुुुुुुुुुमार ने 14 लाख 40 हजार रुपये ले लिया था। नौकरी नहीं मिलने पर जब पीड़ित युवकों ने दबाव बनाया तो मनीष, हरीश व संगम को 25-25 हजार रुपये के हिसाब से 75 हजार रुपये वापस कर दिये। शेष रकम का 50 प्रतिशत 31 दिसंबर 2023 व 50 प्रतिशत रकम 31 जनवरी 2024 तक वापस करने का उसने पुलिस के समक्ष इकरार किया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने रुपये वापस नहीं किए तो पीड़ित युवकों ने पुलिस की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए युवकों को घर भेज दिया। इधर सात माह बाद उक्त केस को देखने वाले जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ने पीड़ित युवक व जालसाज के बीच जमीनी विवाद दिखाते हुए मामले की लीपापोती शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार जमीन का रुपया का लेनदेन रिपोर्ट में दर्शाया गया था। इस संबंध में जब पुलिस अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि गलती से रिपोर्ट बन गई है। इसे सुधार कर लिया जाएगा। इधर सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें