‘हक की बात डीएम के साथ में ‘21 पीड़ित महिलाओं ने रखीं समस्याएं, दस का निस्तारण
देवरिया। मिशन शक्ति के अंतर्गत यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज हिंसा आदि से पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन वन स्टाप सेंटर में हुआ। पीड़िताओं की समस्याएं सुनी गईं। साथ ही डेडिकेटेड फोन लाइन का प्रयोग पर प्राप्त समस्याओं का संज्ञान लिया गया। जनपद की पीड़ित 21 महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान दस प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों पर कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया। इसमें छह मामले जमीनी विवाद, 15 घरेलू हिंसा के रहे। उधर विकास खंड देवरिया सदर में ब्लाक बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए सभी स्टेक होल्डर्स को इसके प्रति का जागरुक किया गया।
इस दौरान एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एएसपी डॉ. राम एस सिंह, डीपीओ यूनडीपी मैत्रेयी मिश्रा, एसीएमओ डॉ. संजय चंद, अभियोजन अधिकारी अनंत कुमार त्रिपाठी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह, जिला परिवीक्षा अधिकारी प्रभात कुमार, केंद्र प्रबंधक वन स्टाप सेंटर नीतू भारती, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल, बीडीओ सदर कृष्णकांत राय, सुषमा तिवारी आदि मौजूद रहीं।