फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लापता युवक नशे की हालात में भलुअनी में मिला

Sat, 18 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिहार निवासी 30 वर्षीय युवक बृहस्पतिवार को घर से दवा लेने देवरिया आया था। यहां कुछ मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी थी। पीड़ित ने इसकी जानकारी मोबाइल फोन से परिजनों को दी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। मौके पर पहुंचे परिजन खुखुंदू क्षेत्र के दो युवकों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ युवक को बंधक बनाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। शुक्रवार को जब युवक का मोबाइल फोन चालू हुआ तो वह नशे की हालत में परिजनों को भलुअनी में मिला। बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बसहां गांव निवासी गोलू उर्फ ओमप्रकाश राय पुत्र शत्रुघ्न राय बृहस्पतिवार को गांव से बाइक लेकर देवरिया न्यू काॅलोनी स्थित एक अस्पताल पर दवा लेने गया था। शाम को उसने परिजनों को मोबाइल से फोन कर सूचना दी कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के कुछ लड़के मारने के लिए उसे दौड़ा रहे हैं। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। युवक के चाचा रोहित राय ने कोतवाली में आकर तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि शुक्रवार को गोलू उर्फ ओमप्रकाश भलुअनी में नशे की हालत में परिजनों को मिल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें