गौरीबाजार/बखरा। गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर पचोहिया गांव के पास शुक्रवार की देर शाम बेकाबू पिकअप की चपेट में आकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया गया। इनमें से समीर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। तीनों बाइक सवार युवक क्रिकेट खेल कर घर लौट रहे थे। जानकारी केे अनुसार, थानाक्षेत्र के भटौली बुजुर्ग निवासी लकड़ू यादव 18 तथा गौरीबाजार कस्बा निवासी सत्येंद्र यादव 20 और कस्बे के वार्ड संख्या सात मस्जिद रोड निवासी समीर 16 देर शाम एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच पचोरिया गांव के पास गौरी बाजार की ओर से तेज रफ्तार जा रही एक पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि वाहन सहित पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। संवाद