फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लापता किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव, ऑनर किलिंग की आशंका- रात से ही थी लापता

Wed, 14 Jan 2026 01:26 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

जानकारी के अनुसार नंदनी मंगलवार को शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजन रात भर उसकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच बुधवार सुबह कूड़ा प्रबंधन केंद्र के पास पेड़ से उसका शव लटका मिलने की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां का दृश्य देख सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के कूड़ा प्रबंधन केंद्र के पास बुधवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी का आम के पेड़ से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, वहीं परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को किशोरी शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।

परिजन रात भर उसकी तलाश में जुटे रहे। इसी बीच बुधवार सुबह कूड़ा प्रबंधन केंद्र के पास पेड़ से उसका शव लटका मिलने की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां का दृश्य देख सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना पर बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। किशोरी की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों द्वारा ऑनर किलिंग की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें