बरहज। क्षेत्र के पैना पश्चिमी के बिन टोला निवासी और कक्षा 9वीं का छात्र ऋषिकेश निषाद 15 वर्ष पुत्र धर्मराज निषाद बृहस्पतिवार की सुबह घर से साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला जो घर नहीं लौटा। रात में जिसकी साइकिल बरहज रेलवे स्टेशन के बाद बरामद हुई। नगर में साइकिल मिलने और छात्र के लापता होने मामले में पुलिस रेलवे स्टेशन मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला। पैना पश्चिमी के बिन टोला निवासी ऋषिकेश सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में बृहस्पतिवार को दिन में करीब 9:53 बजे साइकिल से जाता दिखाई दिया है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि छात्र की तलाश कराई जा रही है। संवाद