बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में चोरों ने एक घर से 3 लाख के आभूषण सहित सामान लेकर चंपत हो गए। घर की मालिक चंद्रावती देवी पत्नी स्वर्गीय हरिशंकर प्रजापति गांव के लोगों के साथ सोमवार को घर में ताला बंद कर तीर्थ यात्रा पर गई थीं। रात को खाली घर को देखकर चोर पीछे से छत के रास्ते घर में घुसकर कमरे में रखा बॉक्स और अलमारी का ताला तोड़ लगभग 3 लाख का जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार की रात दामाद राजीव प्रजापति अपनी पत्नी जसबीर के साथ घर देखने के लिए गए तो घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस संबंध में एसओ बरियारपुर डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस गई थी जांच की जा रही है। संवाद