बरियारपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र की एक किशोरी को गांव के ही तीन युवक बहला-फुसलाकर कहीं ले जा रहे थे। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे गोरखपुर में खोज लिया।
लापता किशोरी की मां ने शुक्रवार को तरकुलवा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था गांव के ही तीन युवक उसकी बेटी पर बुरी नजर रखते थे। बृहस्पतिवार की शाम युवक उसे अपने साथ ले गए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी को गोरखपुर से लाया जा रहा है। उसके घरवालों को भी बुलाया गया है। पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।