फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आसपास गिर रही हैं मिसाइलें, छह दिन से कमरे में हूं कैद

Sun, 08 Mar 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
दोहा कतर सलेमपुर डुमवलिया गांव के रहने वाले अमित कुमार तिवारी।सोशल मीडिया
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के नोनापार गांव के रहने वाले अरविंद तिवारी दोहा कतर में रसला फान इलाके में रहते हैं। वह छह दिनों से कमरे में ही कैद हैं। कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

अगल-बगल मिसाइलें गिर रही हैं। हालांकि वह सुरक्षित हैं। वहीं डूमवलियां गांव के रहने वाले अमित कुमार तिवारी भी दोहा कतर में हैं। उन्होंने बताया कि कोई दिक्कत नहीं है। सलेमपुर के स्टेशन रोड में रहने वाले सुधीर कुमार मद्देशिया सऊदी अरब में हैं। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
शामपुर के रहने वाले नदीम खान दुबई में रहते हैं। वे वहां काम पर हैं। फ्लाइट बंद होने की वजह से अभी वापसी संभव नहीं है। मलकौली के गांव के रहने वाले अमित पांडेय आबूधाबी में हैं। उन्होंने बताया कि खलीफा पोर्ट पर मिसाइल गिरी थी, वे लोग अभी ठीक हैं। पुरैना गांव के रहने वाले हेमंत दुबे दुबई में रहते हैं। अभी सब लोग सुरक्षित हैं, लेकिन बाहर घूमना नहीं हो रहा है। भटनी के उसका गांव के रहने वाले संतोष राय भी दुबई में हैं। उन्होंने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से ही डर लगा हुआ है।
विज्ञापन

लार के रहने वाले मुहम्मद रसीद ने बताया कि यहां फोटो लेना मना है। वीडियो बनाने पर दो लाख रुपये जुर्माना है। धमाकों से डर तो लग रहा है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें