फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी व बरियारपुर के बदमाशों ने की थी बिहार में किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार पुलिस ने भटनी व बरियारपुर इलाके में तेज की कार्रवाई
विज्ञापन

देवरिया। बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुर्थियां गांव में हुई किसान की हत्या के तार देवरिया से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस जांच में हत्या को अंजाम देने वाले नकाबपोश बदमाश भटनी व बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसे लेकर बिहार पुलिस दोनों थाने के स्थानीय पुलिस की मदद से लगातार छापा मार रही है।
हालांकि तीन दिन से लगातार हो रही कार्रवाई में एक भी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। आरोपियों के अलावा उनके परिजन भी घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। वहीं तेजी से वायरल हो रहे किसान की लाठी व भाले से निर्मम हत्या का वीडियो देख लोग सहम गए हैं। लोग सोशल साइट्स पर पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुर्थियां गांव निवासी घनश्याम मिश्र उर्फ भोला को हथुआ राजघराने से सात बीघा जमीन गांव स्थित तालाब के पास मिली थी। जरूरत नहीं पड़ने पर खेत वैसे ही पड़ा था। जबकि बगल में स्थित तालाब में पड़ोस गांव के बीरबल यादव ने मछली पालन की है। मेड़बंदी नहीं होने से तालाब का पानी घनश्याम के खेतों में भी लगा रहता था, जिसके चलते बीरबल यादव उसमें भी मछली पालन का कार्य करते थे।

एक महीने पूर्व घनश्याम मिश्र ने अपनी सात बीघा जमीन की पैमाइश कराकर मेड़बंदी का काम शुरू कराया। जिसे बीरबल ने रोक दिया। मामला विजयीपुर थाने में पहुंचा तो पुलिस ने बीरबल पक्ष को फटकार लगाई और काम रोकने पर कार्रवाई की बात कही। 25 जून को घनश्याम अपने भाई के साथ उक्त जमीन पर मेड़बंदी का कार्य करवा रहे थे।

तभी बीरबल बीस नकाबपोश बदमाशों के साथ मौके पर पहुंचे और घनश्याम व उनके भाई को लाठी-डंडे से पीटने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने घनश्याम की भाले से घोंप कर हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर बिहार पुलिस ने सात नामजद व बारह अज्ञात पर हत्या आदि का केस दर्ज किया है। घटना के बाद पकड़े गए बीरबल और संजय यादव से पूछताछ में वारदात में भटनी और बरियारपुर थाना के रहने वाले नकाबपोश बदमाशों की पहचान हुई है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए बिहार पुलिस तीन दिन से आरोपियों के तलाश में दोनों जगहों पर लगातार छापा मार रही है। विजयीपुर एसओ नागेंद्र साहनी ने बताया कि कुर्थियां गांव में हुई किसान की हत्या में नकाबपोश 12 बदमाश यूपी के भटनी व बरियारपुर के रहने वाले हैं।

उनकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें