फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एचटी तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो धड़कन
विज्ञापन
कोल्हुआ गांव के पास पेड़ से जामुन तोड़ते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

सलेमपुर। बांस की लग्गी से जामुन तोड़ते समय शनिवार को एक किशोर की 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत हो गई। जिंदा होने की संभवना पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बिहार प्रांत के नंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी बिरजू माझी परिवार के साथ खुखुंदू थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में किराए के मकान में रहते हैं। बिरजू परिवार के साथ क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता है। शनिवार को उनका बेटा धड़कन (15) किराए के मकान के बगल के मार्ग पर स्थित जामुन के पेड़ से बांस की लग्गी लगाकर जामुन तोड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरजू और उसके परिवार के लोग बगल में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी बीच उसकी लग्गी गुजर रहे बिजली निगम के 11 हजार तार को छू गई। धड़कन लग्गी के साथ तड़पने लगा, जब तक आसपास के लोग पहुंचे, धड़कन की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही उसकी मां भक्तन देवी, पिता बिरजू, भाई रमेश, रवि, बीआईपी, विजय, सूरज, साजन व साहिब का रो रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें