फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ों ने दुकानदार की स्कूटी तोड़ी, 26 हजार रुपये लूटे

Thu, 30 Apr 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी बाजार में चार दिन पहले मनबढ़ों ने एक दुकानदार को घेर कर स्कूटी क्षतिग्रत करने और मारपीट कर 26 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कस्बा वार्ड नंबर 13 लोहिया नगर निवासी नीरज कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह 25 अप्रैल रात करीब आठ बजे कोल्ड ड्रिंक का ऑर्डर देने बाजार ें गया था, इस दौरान पहले से घात लगाए कुछ मनबढ़ों ने उसे घेर कर उसकी स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
आरोप है कि उन लोगों ने मारपीट कर कोल्ड ड्रिंक के ऑर्डर के लिए रखे 26 हजार रुयये को भी लूट लिया। पीड़ित ने कहा है कि आरोपी इसके पूर्व भी मारपीट की घटना को अंजाम देने के साथ ही मोबाइल फोन पर जानमाल की धमकी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष संजय चंदेल ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें