फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शरारती तत्वों ने तोड़ीं छठ घाट की वेदियां

Sun, 26 Oct 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भलुअनी। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर स्थित पोखरे पर शनिवार की सुबह छठ घाट पर कुछ वेदियों के टूटने की खबर फैली। इसकी जानकारी होने पर खलबली मच गई। प्रशासन ने मौके का जायजा लिया।
प्राचीन शिव मंदिर परिसर स्थित पोखरे पर छठ पर्व पर पूजा-अर्चना के लिए वेदी बनाए गए हैं। लोगों के अनुसार, सुबह छठ घाट पर कुछ लोग क्षतिग्रस्त वेदियां देखकर हक्का-बक्का रह गए और शोर मचाने लगे। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने एक दर्जन वेदियां तोड़ दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शरारती तत्वों ने मंदिर परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढका दिया था, ताकि पहचान न हो सके। थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। शरारती तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें