फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी वर्कर की पिटाई कर रकम लूटी

Sun, 07 Jan 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
समूह का पैसा एकत्र कर बरहज जाते समय रेलवे अंडर पास पर हुई लूट
विज्ञापन



देवरिया। स्पदंदना माइक्रो फाइनेंस कंपनी के समूह से रुपये वसूल कर जा रहे वर्कर की पिटाई कर बाइक सवार बदमाशों ने 34,580 रुपये शुक्रवार की देर शाम लूट लिए। पुलिस अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कुशीनगर जिले के कसया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 परसौनी मुकुंदहा निवासी इरशाद अंसारी स्पदंदना माइक्रो फाइनेंस कंपनी में वर्कर हैं। समूह से 34580 रुपये वसूल कर शुक्रवार की रात ग्राम गड़ौना से बरहज बाइक से जा रहे थे। अबरहज-गड़ौना रोड पर रेलवे अंडर पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोका और पिटाई कर रकम लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें