जीआरपी मऊ ने हिरासत में लिया
देवरिया। स्लीपर का टिकट लेकर एसी कोच में यात्रा कर रहे मनबढ़ ने विरोध पर रविवार को टीटीई से दुर्व्यवहार किया। शिकायत पर आरोपी युवक को जीआरपी मऊ ने हिरासत में ले लिया। आरोपी के शराब की नशे में होने की भी बात बताई जा रही है।
गोरखपुर से दुर्ग (छतीसगढ़) को जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस में रविवार को एक युवक अपनी मां के साथ एसी में यात्रा कर रहा था। पास में बैठे यात्रियों ने युवक के शराब की नशे में होने की बात टीटीई से बताई गई। टीटीई ने टिकट मांगी तो युवक ने स्लीपर क्लाश का टिकट दिखाया। भटनी ट्रेन रुकने पर टीटीई ने युवक को स्लीपर में जाने की बात कही। इस पर युवक टिकट निरीक्षक से दुर्व्यवहार करने लगा। निरीक्षक ने इसकी शिकायत जीआरपी से की, तब तक ट्रेन चल पड़ी। बाद में जानकारी पर मऊ जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में लिया। एसओ जीआरपी भटनी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि टीटीई की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है।