देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुरा टोला निवासी वर्कशॉप मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को डुमरी चौराहे से और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में छह आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा तिवारी टोला निवासी व वर्कशाप के मैनेजर अजय कुमार की रंजिश के चलते गांव के ही सात लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता उपेंद्र कुमार की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या और एससी एसटी का केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार राय, एसआई रामअवध राम और कांस्टेबल नागेंद्र यादव ने हत्यारोपी राजेश यादव को डुमरी चौराहे से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद