फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां की हत्या के आरोपी नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया

Thu, 30 Jul 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कस्बे के वार्ड नंबर 11 लोहिया नगर में घरेलू विवाद के दौरान महिला संकेशा देवी (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका की बड़ी बेटी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
सलेमपुर के पिपरा नाजिर निवासी जयराम चौहान का परिवार करीब 20 वर्षों से लोहिया नगर में मकान बनवाकर रह रहा है।
बताया जा रहा है कि संकेशा देवी के नाम से कुछ जमीन है, जिसे बेचा गया था। इसके रुपये को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। बुधवार की देर रात इसी जमीन को लेकर घर में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि विवाद के दौरान संकेशा देवी पर उसके नाबालिग बेटे ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं।
वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें