फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाबालिग प्रेमी युगल हरदोई में पकड़े गए

Sun, 17 Aug 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। छह दिन पहले क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका भाग गए। पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। छह दिन बाद पुलिस ने दोनों को हरदोई से बरामद कर लिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि गांव के ही दो युवक उसकी 14 साल की नाबालिक बेटी को 9 अगस्त को बहला फुसलाकर और शादी का झांसा देकर भगा ले गए। जब वह उलाहना लेकर आरोपियों के घर पहुंची तो उनके परिजनों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। किशोर और किशोरी ट्रेन से लखनऊ और वहां से ट्रेन से ही सीतापुर के लिए निकले थे। हरदोई स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने दोनों को संदिग्ध जानकर पूछताछ किया। दोनों के घर छोड़कर भागने की बात सुनकर हरदोई जीआरपी ने रामपुर कारखाना थाने पर मामले की सूचना दी। हल्का दरोगा सुरेंद्रनाथ तिवारी पुरुष और महिला कांस्टेबल के साथ हरदोई पहुंचे और दोनों को बरामद कर थाने लाए। इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के बाद किशोरी को वन स्टाप केंद्र और किशोर को बाल सुधार सुधार गृह गोरखपुर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें