फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंत्री जी.. आपके पैर पड़ रहा हूं, केवल आश्वासन मिल रहा है, कार्रवाई कराइए

Fri, 13 Oct 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित देवेश दूबे से मिलने बृहस्पतिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही पहुंचे। कुछ देर तक बात करने के बाद देवेश भावुक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा। उसने पैर पकड़कर कहा - आश्वासन मिल रहा है, कार्रवाई कराइए। मेरे पूरे परिवार को खत्म कर दिया। अभी तक कुछ हुआ नहीं।
विज्ञापन

शहर के देवरिया रामनाथ मोहल्ले में रह रहे देवेश से मिलने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रकाश शाही, विधायक जयप्रकाश निषाद पहुंचे थे। देवेश इनके सामने फूट-फूट कर खूब रोया और अपने दिल की बात भी कही। उसने कहा कि 11 दिन का समय गुजर गया, लेकिन अभी तक केवल आश्वासन मिला है। आप ही मेरे मां-बाप हैं। मेरा भाई पूछ रहा है कि मम्मी, पापा कहां हैं, मैं झूठ बोलकर सांत्वना दे रहा हूं। उसने कहा कि मंत्री जी आरोपियों का इन काउंटर कराइए तभी कलेजों को ठंड मिलेगी। मंत्री ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें