फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नोएडा ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो में रितिक ने जीता कांस्य पदक

Thu, 12 Oct 2023 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पांच से आठ अक्तूबर तक नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के रितिक ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने इसमें जूनियर अंडर-51 किलोग्राम भार वर्ग में यूपी टीम से दावेदारी की थी। वह रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ की ओर से नोएडा स्टेडियम में यह चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें देवरिया के रितिक शर्मा ने जूनियर अंडर-51 किलोग्राम भार वर्ग में रायबरेली साई को 12-08, लखनऊ को 15-07, गुवाहाटी को 10-06 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंतिम चार दौर में दिल्ली के खिलाड़ी से वह 10-09 से पराजित होकर कांस्य पदक ही जीत सके। स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के मिथुन प्रजापति और भरत शर्मा ने भी यूपी की 20 सदस्यीय टीम से प्रतिभाग किया। हालांकि वह कोई पदक जीत नहीं पाए। रितिक के कांस्य पदक जीतने पर क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद, देवरिया ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया, अभिषेक सिंह, कुंदन मणि, छात्रावास के क्रिकेट प्रशिक्षक अवधेश यादव सहित अन्य प्रशिक्षकों ने उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें